<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 21, 2026

अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोसिएशन यूपी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


लखनऊ। अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों व सदस्यों ने संगठन विस्तार और भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

प्रदेश महासचिव कमल श्रीवास्तव ने बैठक का संचालन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र शुक्ला व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी ने पत्रकार हित, निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।

बैठक में अनेक जिलों के संपादक व प्रतिनिधि शामिल हुए। समापन संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages