5 जनवरी को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का गोरखपुर महानगर में प्रथम आगमन, 51 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत
वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर महानगर में प्रथम आगमन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 5 जनवरी को उनके स्वागत–अभिनंदन को लेकर रविवार को मालवीय नगर मंडल में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को अनुशासित, भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को अलग–अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता तथा विधायक प्रदीप शुक्ला उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और यह स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी क्षण होगा।
महानगर कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि 5 जनवरी को महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही पंकज चौधरी का ढोल–नगाड़े, गाजा–बाजा, पुष्पवर्षा के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गुरु श्री गोरखनाथ जी एयरपोर्ट से महानगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए 51 स्थानों पर आयोजित स्वागत–अभिनंदन कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम का समय
5 जनवरी, सुबह 11 बजे से
प्रमुख स्वागत स्थल एवं संयोजक
एयरपोर्ट गोरखपुर – रणविजय सिंह मुन्ना,
नंदा नगर – उपेन्द्र सिंह नन्हे,
गौतम गुरुंग चौराहा – रणंजय सिंह जुगनू (माल्यार्पण),
गुरुद्वारा मोहद्दीपुर – रमेश प्रताप गुप्ता व जगनैन सिंह नीतू,
मोहद्दीपुर चौराहा – मनोज अग्रहरी व मनोज निषाद,
विश्वविद्यालय चौराहा – शिशिर वर्मा,
पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण) – इन्द्र मणि उपाध्याय व सत्यार्थ मिश्रा,
छात्र संघ चौराहा – पवन यादव (क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा), देवेन्द्र गौड़,
नौकाबिहार – अरविंद निषाद,
चिड़ियाघर – उदयभान निषाद,
सिकटौर चौराहा – राजेश निषाद व रामलवट निषाद,
भगत चौराहा – मुकेश चौधरी,
अमर उजाला तिराहा – धर्मेंद्र सिंह,
रेलवे स्टेशन (महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण) – अजय राय,
यातायात चौराहा – प्रशांत विश्वकर्मा,
धर्मशाला बाजार – छट्टी लाल,
विश्वकर्मा मंदिर – दयानंद शर्मा,
तरंग क्रॉसिंग – पियूष अग्रवाल,
सिंधी कॉलोनी – राधेश्याम रावत,
गोरखनाथ मंदिर – पवन त्रिपाठी,
10 नंबर बोरिंग – धर्मदेव चौहान,
रेगलिया रिजॉर्ट मोड़ – अजय ओझा,
मानसरोवर – अमित कुमार श्रीवास्तव व राजन पांडेय,
सूरजकुंड ओवरब्रिज – मोहन सिंह,
तिवारीपुर – अभिषेक शर्मा,
सूरजकुंड चौराहा – सरवन पटेल,
इलाही बाग – राजेन्द्र कुशवाहा,
हार्वर्ड बंधा हनुमानगढ़ पेट्रोल पंप – रूपेश गुप्ता व विनोद अग्रहरी,
लालडिग्गी – विशाल गुप्ता,
गीता प्रेस – अवधेश अग्रहरी,
घोष कंपनी चौराहा, सदर अस्पताल, शास्त्री चौराहा, कचहरी चौराहा, बलदेव प्लाजा, गणेश चौराहा, काली मंदिर, असुरन चौराहा, एच.एन. सिंह चौराहा, राप्ती नगर चौराहा, खजांची चौराहा, मुगलहा पेट्रोल पंप, मेडिकल कॉलेज स्थित केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर, झुगिया मोड़, बाघगाड़ा, महावीर छपरा सहित महानगर के कुल 51 स्थानों पर स्वागत–अभिनंदन किया जाएगा।
तैयारी बैठक में महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि यह आयोजन भाजपा परिवार के लिए अत्यंत सुखद और ऐतिहासिक क्षण होगा।

No comments:
Post a Comment