<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 24, 2026

भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर जयन्ती पर निकली पद यात्रा


बस्ती। शनिवार को भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 102 वीं जयन्ती पर ऑल इण्डिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एशोसिएशन जिला संरक्षक ठाकुर प्रेमनन्दबंशी के संयोजन में दक्षिण दरवाजा से शहर के प्रमुख मार्गो से होेते हुये शास्त्री चौक तक पद यात्रा निकाली गई और प्रभारी मंत्री आशीष पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह की मौजूदगी में ज्ञापन देकर जनपद मुख्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना और पार्क निर्माण की मांग किया गया। मांगो को पूरा कराने के लिये इसके पूर्व डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्षमय रहा। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होने राजनीति में सादगी का उदाहरण पस्तुत किया। इससे नई पीढी को प्रेरणा लेना चाहिये। उन्होने कहा कि जो मांगे प्रस्तुत की गई हैं उसे चरणबद्ध ढंग से प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जायेगा।
कहा कि केन्द्र सरकार ने  कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर लम्बे समय से चल रही मांग को पूरा किया। अन्य सरकारों ने उनके योगदान को उपेक्षित किया।
ठाकुर प्रेम नन्दबंशी ने कहा कि जनपद मुख्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना और पार्क निर्माण की मांग को लेकर निरन्तर प्रयास जारी  हैं। अनेक मांग और नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव पारित किये जाने की बावजूद अभी तक अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है। उन्होने मांग किया कि प्रभारी मंत्री विशेष पहल कर मांगों को पूरा कराये।
ठाकुर प्रेम नन्दबंशी ने कहा कि जब तक समाज में विषमता, उत्पीड़न, शोषण का वैचारिक चरित्र जीवित है जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रेरणा देते रहेंगे।
जननायक कर्पूरी ठाकुर के 102 वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से रामकिशन शर्मा, आलोक ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, राम सुमेर यादव, राम नयन पटेल, राम सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, शिवकुमार चौधरी, विजय कुमार ठाकुर, इं. अभिषेक शर्मा, उमाशंकर शर्मा, डा. हरिकेश नन्दबशी, ओंकार शर्मा, अभिषेक आर्या, निसार अहमद, प्रदीप पटेल राना, संजय चौधरी, बाबा ठाकुर, विजय पकाश ठाकुर, गुड्डू, अभय वर्मा, दयाशंकर शर्मा, कुलवेन्द्र शर्मा, संजय कुमार, राकेश कुमार ठाकुर, अयोध्या प्रसाद, धु्रवचन्द्र, जगराम,  आदित्य ठाकुर, शिवा ठाकुर, रामकिशोर ठाकुर, सोनू शर्मा, मनीष ठाकुर, मोहित ठाकुर, रवि शर्मा, सत्यम ठाकुर, सन्तोष शर्मा, अमित शर्मा, मदन कुमार शर्मा, घनश्याम, भवानी प्रसाद, राम दिनेश चौधरी, पारस, भवानी प्रसाद, घनश्याम शर्मा, आदित्य ठाकुर, चन्द्र प्रकाश गौतम, शिवपूजन पटेल, हरिश्चन्द्र ठाकुर, रामकुमार, विपिन शर्मा, वीरेन्द्र,  के साथ विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages