<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 3, 2026

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में


नई दिल्ली। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि इलाके में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो शुक्रवार के न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस से कम है।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से छह जनवरी के बीच शहर में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान जब औसत तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है, तो शीतलहर की घोषणा की जाती है।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। इसी तरह लोधी रोड में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी आठ डिग्री सेल्सियस, रिज में तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक यानी नौ डिग्री सेल्सियस और आयानगर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है।
सुबह नौ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 240 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages