<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 19, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में यात्री सुविधाओं का विस्तार, 23 स्टेशनों पर एफओबी और 9 स्टेशनों पर बने 14 उच्च-तल प्लेटफॉर्म


गोरखपुर। यात्री प्रधान पूर्वोत्तर रेलवे अपने उपभोक्ताओं को उन्नत और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्री सुविधाओं के विकास एवं विस्तार हेतु आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।
वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 में यात्रियों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य पूर्ण कर उन्हें यात्री जनता के लिए खोल दिया गया है। साथ ही ट्रेनों में चढ़ने-उतरने को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए उच्च-तल प्लेटफॉर्म (नया/विस्तार) के कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत कुल 23 स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है, जबकि 9 स्टेशनों पर 14 उच्च-तल प्लेटफॉर्म (नया/विस्तार) का कार्य पूर्ण हुआ है। एफओबी का निर्माण करीमुद्दीनपुर, पिपरीडीह, कीड़िहरापुर, रामकोला, कठकुइयाँ, तरयासुजान, लक्ष्मीगंज, दुदही, शमसाबाद, लार रोड, रति का नगला, अगसौली, मुरसान, बोदरवार, गुरसहायगंज, रामनाथपुर, जशोदा, सलेमपुर, राया, रिसिया, मटेरा, नानपारा एवं नेपालगंज रोड सहित 23 स्टेशनों पर किया गया है।
इसके अतिरिक्त यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए नवाबगंज, लार रोड, गूलरभोज, पिपरीडीह, रिसिया, मटेरा, नानपारा, बाबागंज एवं नेपालगंज रोड सहित 9 स्टेशनों पर 14 उच्च-तल प्लेटफॉर्मों का निर्माण/विस्तार किया गया है।
इन फुट ओवर ब्रिजों के माध्यम से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में काफी सहूलियत मिल रही है, वहीं उच्च-तल प्लेटफॉर्मों से ट्रेनों में चढ़ना-उतरना और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो गया है। इससे रेल यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा को भी मजबूती मिली है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages