<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 3, 2026

यूपी में 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक रहेंगे बंद, बढ़ती ठंड के बीच लिया गया फैसला


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ती भीषण शीतलहर और घने कोहरे के कारण प्रदेश के सभी 12वीं तक के स्कूलों को 5 जनवरी, 2026 तक बंद करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी का यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी और अन्य बोर्ड के क्लास 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
वहीं सीएम योगी ने भीषण सर्दी के बीच अधिकारियों को फील्ड इंस्पेक्शन के साथ सतर्क रहने, कंबल सुनिश्चित करने, लोगों को खुले में सोने से रोकने और सभी नाइट शेल्टर में पूरी व्यवस्था करने को कहा है।
- रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी : सीएम योगी
सीएम योगी ने साफ कहा है कि शीतलहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करें. वहीं सीएम योगी ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोएं, अधिकारी रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने ठंड के प्रकोप से बच्चों, बुजुर्गों और असहाय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल राहत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के आदेश दिए है।
- यूपी के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा
बता दें कि यूपी के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा का जारी है। कई जिलों में तो करीब 10 दिन बाद सूर्य देव ने दर्शन दिया तो तो लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली है। कोहरे की वजह से राज्य में कई हादसे भी हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages