पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के मृतक आश्रित अभ्यर्थियों को नागरिक पुलिस आरक्षी पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति पुलिस अधीक्षक (स्थापना) तथा पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना) उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार की गई।
नियुक्ति प्रक्रिया समस्त अभिलेखों के सत्यापन, पात्रता परीक्षण तथा नियमावली 1974 के प्रावधानों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग अपने दिवंगत कर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनशील है और उनके आश्रितों को शीघ्र सेवा अवसर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने नव–नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
सुजीत कुमार सिंह पुत्र स्व. मुंशी अन्नपूर्णा पुलिस राजकिशोर सिंह,रमेश कुमार यादव पुत्र स्व. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रामनरेश यादव,शिवेन्द्र सिंह पुत्र स्व. आरक्षी नागरिक पुलिस मनोज सिंह, आदित्य राठौर पुत्र स्व. मुंशी अन्नपूर्णा पुलिस अरविन्द राव, अमरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. मुंशी अन्नपूर्णा पुलिस अरविन्द कुमार सिंह, अमरदीप पुत्र स्व. उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, ऋचा मिश्रा (पाठक) पत्नी स्व. आरक्षी नग.पु. राघवेन्द्र पाठक, अमृता पाण्डेय पत्नी स्व. निरीक्षक नग.पु. रणंजय पाण्डेय को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही अभ्यर्थियों और उनके परिवारों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment