<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 8, 2025

गोरखपुर में 24 से 28 दिसम्बर तक होगी 73वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे पुरुष कबड्डी चैम्पियनशिप


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में 73वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में 24 से 28 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में क्षेत्रीय रेलों, उत्पादन इकाइयों एवं रेलवे बोर्ड की टीमों से लगभग 250 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, निर्णायक एवं अधिकारी भाग लेंगे, जिनमें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी भी शामिल हैं।

प्रतियोगिता के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कबड्डी प्रेमियों को बेहतरीन कबड्डी मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यहाँ के उदीयमान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के कौशल और प्रदर्शन से सीखने का सुनहरा मौका प्राप्त होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages