कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद, चार टीमों की संयुक्त कार्रवाई
बस्ती। थाना छावनी पुलिस, एसओजी, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को थाना छावनी क्षेत्र के अर्जून बंधे के पास पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में ₹50 हजार का इनामी वांछित पशु तस्कर सद्दाम पुत्र जुमाई निवासी ग्राम बभनगांवा थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी विक्रमजोत में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, अभियुक्त सद्दाम थाना छावनी पर पंजीकृत मु.अ.सं. 184/2025 धारा 3/5A/8 उ.प्र. गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तभी अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सद्दाम घायल हो गया।
पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल थे
थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद मय टीम, प्रभारी निरीक्षक एसओजी विजय यादव, प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक संतोष गौंड तथा प्रभारी सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव मय टीम जनपद बस्ती।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment