<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 7, 2025

समाजवादियों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ जयन्ती पर किया नमन्


बस्ती। मंगलवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक से पूर्व उपस्थित सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जयन्ती अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ उन्हें नमन् किया। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का प्रथम कवि माना गया है। उनके द्वारा भगवान राम की लिखी गई जीवनगाथा रामायण सदियों से पढ़ी और सुनी जा रही है। वे जन मानस में रचे बसे हैं।
बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि विधान परिषद के  शिक्षक मतदाताओं के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अभी से जुट जाय और मतदाता सूची मंें लोगों का नाम जुडवाने की पहल करें। इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिये अभी से जुट जाने की जरूरत है।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव, रविन्द्र यादव, दयाशंकर मिश्र, आर.डी. निषाद, मो. स्वालेह,  समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, रामनयन त्यागी, अर्जुन यादव, महेश चौधरी आदि ने मासिक बैठक में जमीनी धरातल पर संगठन को और मजबूत करने का सुझाव दिया। कहा कि सभी चुनाव महत्वपूर्ण हैं, बूथ स्तर पर जीत की रणनीति से ही विजय होगी। कहा कि विधान परिषद का स्नातक और शिक्षक चुनाव महत्वपूर्ण है। इसे गंभीरता से लेकर मतदाताओं का नाम जोडवाया जाय। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयन्ती पर नमन् करते हुये योगदान पर प्रकाश डाला।
मासिक बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र चौधरी, प्रवीण पाठक, गुलाब सोनकर, विपिन त्रिपाठी, अमित गौड़, अरविन्द यादव, चन्द्रहास, अरविन्द सोनकर, अखिलेश यादव, रजनीश यादव, सलीम, दीपक आर्य, मो. अहमद सज्जू, मधुबन यादव, मुरली पाण्डेय, रजवन्त यादव, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, रामशंकर निराला, तूफानी यादव, जोखू लाल यादव, रणजीत यादव, पंकज निषाद, हनुमान चौधरी, घनश्याम यादव, नितराम चौधरी, जर्सी यादव, मो. उमर, हरेश्याम विश्वकर्मा, जमील अहमद, अकबर अली, संजय गौतम, कक्कू शुक्ल, मो. युनूस आलम, आमिश खां, अशोक यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages