नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में बीती रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अवैध हथियारों की आपूर्ति में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत पकड़ लिया गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में एक अपराधी की गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने लाडो सराय श्मशान घाट रोड के पास नाकाबंदी की।
उन्होंने बताया कि रात लगभग 3रू15 बजे संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा और रोके जाने पर उसने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।
दिल्ली के मदनगीर निवासी कनिष्क उर्फ कोकू उर्फ विशाल (27) के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल, भरी हुई मैगजीन और चार खाली कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हथियारों के स्रोत और अवैध हथियारों के व्यापार में शामिल उसके सहयोगियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
No comments:
Post a Comment