गोरखपुर। महिला मोर्चा महानगर गोरखपुर द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन आज बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुँचाना था।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता शास्त्री रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों का योगदान हर क्षेत्र में बढ़ रहा है। महिलाएं छोटे उद्योगों से लेकर स्वरोजगार तक सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं। रीता शास्त्री ने जोर देकर कहा कि स्वदेशी अपनाना राष्ट्र सेवा का सच्चा मार्ग है, जिससे गांव और शहर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित होगा।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने की। स्वागत भाषण मीना श्रीवास्तव ने और विषय प्रस्तावना महानगर महामंत्री रानी मिश्रा ने प्रस्तुत की।
महिला सम्मेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमकुम सिंह, महानगर महामंत्री मीना श्रीवास्तव, रानी मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय सहित महानगर महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment