बस्ती। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा अपनी टीम के साथ अमहट घाट पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों पर सार्थक चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूकता ही मिशन शक्ति का मूल उद्देश्य है।
महिलाओं व बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर शासन की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान भी किया गया।
(रिपोर्ट — Voice of Basti)

No comments:
Post a Comment