<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 26, 2025

थाना वाल्टरगंज पुलिस ने 09 वारण्टीगण को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम ने आज 09 वारण्टीगणों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।


गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में परदेशी राजभर (27 वर्ष), राम चन्दर (42 वर्ष), हरिश्चंद्र (37 वर्ष), रामकेश (45 वर्ष), राम पाल (26 वर्ष), ज्ञान प्रकाश (38 वर्ष), अर्जुन (42 वर्ष), नन्दलाल (42 वर्ष) और शीतला प्रसाद (58 वर्ष) शामिल हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत वारण्ट जारी किया गया था।

थाना वाल्टरगंज पुलिस की टीम में उ0नि0 ओमप्रकाश यादव, उपेन्द्र सिंह, आनंद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, हे0का0 साहब प्रसाद, कृष्णानन्द यादव, हरेंद्र धर दुबे, का0 सर्वदानंद यादव, पृथ्वीराज चौहान, अभिषेक साहनी, राहुल सिंह और हे0का0 राजाराम गुप्ता शामिल थे।

थाना वाल्टरगंज पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया और वारण्टीगणों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages