<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 25, 2025

भीम युवा वाहिनी ने किया लालगंज मामले के खुलासे की मांग


बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में मासूम बालिका की हत्या, दुराचार  मामले के खुलासा की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद के नेतृत्व में पीड़ित के पिता के साथ गुरूवार को भूख हड़ताल के लिये पहुंचे। एडशिनल एसपी ने उन लोगों से ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि भूख हड़ताल न करें मामले का शीघ्र खुलासा करा दिया जायेगा।
सोनू राव, अजय राव उर्फ प्रमोद आदि ने लालगंज पुलिस मासूम बालिका की हत्या मामले का खुलासा कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। कहा कि पुलिस ने डीएनए सेम्पल भी लिया किन्तु न्याय नहीं मिला। उल्टे न्याय की मांग करने पर पुलिस द्वारा उत्पीड़न की कार्रवाई किया जाता है।
ज्ञापन देने के दौरान भीम युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अवनीश प्रभात, संदीप गौतम, जितेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, इन्द्रावती, रीना देवी आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages