बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म एवं स्वदेशी भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मंगलवार को गांधीनगर मुख्य बाजार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों व ग्राहकों को जीएसटी की घटाई गई दरों की जानकारी दी। इस दौरान हरीश द्विवेदी सहित सभी कार्यकर्ताओ ने जीएसटी उत्सव का स्टीकर दुकानों पर चपकाया।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने नवरात्रि के पहले ही दिन आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत दी है। नई जीएसटी दरों से खाद्य सामग्री से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक के दाम कम होंगे और लोगों को सस्ता सामान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि "जीएसटी रिफॉर्म होने के बाद समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा। महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए यह केंद्र सरकार का एक बड़ा उपहार है। इसका सकारात्मक असर बाजारों में देखने को मिलेगा और उपभोक्ता अधिक मात्रा में खरीदारी करेंगे।"
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने "स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ" अभियान की भी शुरुआत की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने इसमें सहभागिता की। हरीश द्विवेदी ने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें और उपभोक्ताओं से भी स्वदेशी सामान खरीदने का आग्रह किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि जीएसटी सुधार और स्वदेशी संकल्प दोनों ही देश की आर्थिक मजबूती के आधार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन इन संदेशों को गाँव-गाँव और बाजार-बाजार तक पहुँचाने का काम करेगा ताकि आम जनता इसका अधिकतम लाभ उठा सके।
मौके पर अनिल दुबे, प्रमोद पाण्डेय, गिल्लम चौधरी, अंकुर वर्मा, उमाशंकर पटवा, भानु प्रकाश मिश्र, ब्रहमदेव यादव, जगदीश शुक्ल, सुमन सिंह, अभिषेक कुमार, अरविन्द पाल, अमृत वर्मा, राजकुमार शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, विनोद चौधरी, अलोक पाण्डेय, तारक जायसवाल, दिव्यांशु दुबे, गौरव मणि त्रिपाठी, पल्लव श्रीवास्तव, विशाल कसौधन, राकेश जायसवाल, प्रदीप चौधरी, पवन मिश्र, राघवेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment