<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 4, 2025

अयोध्या में साकार हुआ महर्षि जी का सपना, वृक्षारोपण से शुरु हुआ पहला शैक्षणिक सत्र


अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी, जब महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय ने अपने पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अद्वितीय पहल के साथ की। पारंपरिक उद्घाटन से अलग हटकर विश्वविद्यालय ने नए सत्र का आरंभ विद्यार्थियों के हाथों पौधारोपण से किया।
महर्षि महेश योगी जी का वह सपना, जिसे उन्होंने कभी देखा था, आज अयोध्या की पावन धरती पर साकार हुआ। विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रथम 20 विद्यार्थियों ने अपने हाथों से पौधारोपण कर शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रत्येक पौधा विद्यार्थियों के सपनों और जिम्मेदारियों की तरह विश्वविद्यालय की मिट्टी में रोपित हुआ। इन पौधों पर विद्यार्थियों के नाम अंकित किए गए हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस ऐतिहासिक शुरुआत को याद रख सकें।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) , उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे, उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब वह समाज और पर्यावरण की भलाई से जुड़ी हो। वहीं गिरीश पति त्रिपाठी, महापौर अयोध्या ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की शुरुआत के साथ अयोध्या अब केवल धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और पर्यावरण के संगम स्थल के रूप में भी नई पहचान बनाएगी ।
कार्यक्रम में कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा—“यह विश्वविद्यालय केवल विद्या का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की पाठशाला भी बनेगा।”
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य राहुल भारद्वाज और पंकज शर्मा से ने बताया कि यहाँ आधुनिक विज्ञान और प्राचीन वैदिक ज्ञान का संगम होगा और विश्वविद्यालय का ये उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को तकनीकी, व्यावसायिक और सांस्कृतिक हर क्षेत्र में सक्षम बनाया जा सके।
पंकज शर्मा ने कहा कि महर्षि जी का सपना साकार होने के साथ ही आने वाले वर्षों में यह विश्वविद्यालय शिक्षा जगत ही नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति के क्षेत्र में भी प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. भानु प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय के साथ अपना उच्च शिक्षा का सफ़र शुरु करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं। इस कार्यक्रम में बीजेपी महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages