<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 17, 2025

भगवान विश्वकर्मा हमें सतत अभ्यास, लगन और श्रम की प्रेरणा देते हैं - महेन्द्रनाथ यादव


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विश्वकर्मा जयन्ती उल्लास पूर्वक मनाया गया। बुधवार को विधि विधान से पूजन, अर्चन के साथ आयोजित गोष्ठी में  सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमें सतत अभ्यास, लगन और श्रम की प्रेरणा देते हैं। भगवान विश्वकर्मा सृजन के आदि देव माने जाते हैं जिन्होंने अपने महानतम कर्म से स्वर्णिम इतिहास रचा। विश्वकर्मा एक आदर्श एवं उच्चकोटि के शिल्पी ही नहीं वरन आदि अभियंता हैं। महेन्द्रनाथ ने कहा कि यह संयांेंग ही है कि 17 सितम्बर को ई.वी. रामासामी नायकर ‘पेरियार’ की भी जयन्ती है जिन्होने  अपने विचारों से गरीबों, दलितों की उपेक्षा पर सवाल खड़ा करते हुये नयी दिशा निर्धारित किया।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, हरे श्याम विश्वकर्मा, वैजनाथ शर्मा, राजेन्द्र चौरसिया, आर.डी. निषाद, अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा, साहबदीन, कैलाश चन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा, मो. सलीम, उदयराज विश्वकर्मा, निजामुद्दीन आदि ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार ज्ञान का उपयोग करके भगवान विश्वकर्मा ने विष्णु भगवान के लिए सुदर्शन चक्र, शिवजी के लिए त्रिशूल, इंद्र के लिए विजय नामक रथ एवं पुष्पक विमानों का निर्माण किया। जिसे आधुनिक भाषा में क्रमशः प्रक्षेपास्त्र तथा आकाशयान कहते हैं। कहा कि जो लोग निष्ठा से निर्माण क्षेत्र में परिश्रम करते हैं ऐसे अभियन्ता, श्रमिक भगवान विश्वकर्मा को विधि विधान से पूजते हैं।
इस अवसर पर  श्री प्रकाश शर्मा, सुभाष सोनी, ब्रम्हानन्द शर्मा, विश्वम्भर शर्मा, संजय शर्मा, गुड्डू शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, राजू शर्मा, रामखेलावन, अशोक विश्वकर्मा, श्यामजी विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, बद्रीनाथ शर्मा, जोखूलाल यादव, रामभवन यादव, नितराम चौधरी, मंशाराम कन्नौजिया, अमित गौड़, अरविन्द सोनकर, मो. युनूस आलम, श्री प्रकाश शर्मा, भोला पाण्डेय, गौरीशंकर के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages