<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 23, 2025

कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की साप्ताहिक बैठक हुआ सम्पन्न


बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा है कि किसी भी नागरिक की शिकायत लम्बित ना रहें। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों का शासन स्तर पर मानीटरिंग की जाती है, सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में हो। शिकायतों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय ताकि लोगों को वास्तविक समाधान मिल सकें।
बैठक के दौरान जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज विभिन्न शिकायतों की समीक्षा की गई। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या अधिक थी,  उन्हें शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जनसुनवाई पोर्टल पर पंजीकृत शिकायतों की श्रेणीवार समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतें सीधे जनता की अपेक्षाओं से जुड़ी होती हैं, इसलिए अधिकारी उनकी गंभीरता को समझते हुए कार्य करें।
बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, रश्मि यादव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, एसीएमओ डा. ए.के. चौधरी, एलडीएम आर.एन. मौर्या, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, डीएचओ अरूण कुमार त्रिपाठी,  ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages