<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 25, 2025

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दुधारा पर मिशन शक्ति-5.0 का किया गया शुभारम्भ


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा थाना दुधारा पर महिला सशक्तिकरण जागरुकता हेतु चलाए जा रहे "मिशन शक्ति-5.0" के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु बहुआयामी कार्यक्रम के तहत नव गठित मिशन शक्ति केन्द्र का भव्य शुभारम्भ किया गया। पुलिस विभाग द्वारा जिले में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं । मिशन शक्ति 5.0 अभियान शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 22 सितम्बर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा।उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया अभियान 'मिशन शक्ति 5.0' इसका पाँचवा चरण है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 20 सितम्बर को इस अभियान की शुरुआत की गयी, जिसे 22 सितम्बर शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस से पूरे राज्य में शुरू किया गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त माहौल बनाना है, जहाँ वे बिना किसी डर के आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर राज्य के समग्र विकास को गति देना इसका उद्देश्य है । इस दौरान थानाध्यक्ष दुधारा  इन्द्रभूषण सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*मिशन शक्ति 5.0 की मुख्य विशेषताएँ*

प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नए 'मिशन शक्ति केंद्र' स्थापित किए गए हैं । ये केंद्र महिलाओं के लिए शिकायत दर्ज करने, कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त करने के लिए वन-स्टॉप सुविधा के रूप में काम करेंगे ।

हर पुलिस स्टेशन पर महिला बीट अधिकारियों को तैनात किया गया है जो सीधे महिलाओं और लड़कियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी ।

स्कूल और कॉलेज जैसे स्थानों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया जाएगा ताकि मनचलों पर सख्त कार्रवाई हो सके ।

पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि सुरक्षा और निगरानी मजबूत हो ।

महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरुकता बढ़ाने के लिए बाइक रैलियाँ आयोजित की जा रही हैं ।

मौजूदा महिला हेल्पलाइन जैसे 1090, 181 और 112 के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी ।

यह मिशन 12 राज्य विभागों के समन्वय के साथ काम करेगा ताकि सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास और वित्तीय सशक्तिकरण सहित कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग सुनिश्चित हो सके ।

*साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।*

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages