<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 15, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस  पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की। 
सीएम ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमारे लिए दीवाली, दशहरा और ईद सहित सभी त्यौहारों से बढ़कर है। भगवान करे, इस पर किसी की नजर न लगे। भारत निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है और अमृतकाल 2047 तक अग्रणी राष्ट्रों में शामिल रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों और क्रांतिकारियों को मैं नमन करता हूं। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages