<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 20, 2025

महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने सपा का दामन थामा


अयोध्या। आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन के महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को अपनाकर पार्टी में शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी को पार्टी का झंडा देकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा भारतीय जनता पार्टी के जुल्म, अत्याचार से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। आज किसान नौजवान महिलाएं सभी ने भाजपा को हटाकर 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा पार्टी में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को शुभकामना देते हुए कहा उनके आने से पार्टी मजबूत होगी और 2027 के चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा मेरी कमेटी के पदाधिकारीयों के सहयोग से आज पार्टी में सैकड़ो महिलाएं शामिल हुई। उन्होंने सभी को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पार्टी में शामिल होने वालों में सरिता प्रजापति, ममता गुप्ता, रुक्मणी कोरी, शिखा श्रीवास्तव, माधुरी गौतम, किस्मता कोरी, विमलेश सिंह, दुर्गावती कोरी, रीता सिंह रेखा सिंह गुडिया तिवारी  सहित सैकड़ो  की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस मौके पर महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, महासचिव फहमीदा कुरैशी, उपाध्यक्ष पूजा वर्मा सचिव पूनम साहू, सीमा यादव,महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, संजय सिंह सचिव जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम औरंगगंजेब खान बृजेश सिंह चौहान, नूर बाबू,शाहबाज लकी  मोहम्मद कैफ आदि लोग मौजूद  रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages