बस्ती। दैनिक भारतीय बस्ती का 47 वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब सभागार में संकल्पों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डा. वी.के. वर्मा, अजय कुमार पाण्डेय, कृष्णदेव मिश्र, सज्जाद रिजवी, राजेश कुमार पाण्डेय ’गांधियन, सुनील कुमार भट्ट, वीरेन्द्र गोस्वामी, देवेन्द्र पाण्डेय, विवेक कुमार मिश्र, जय प्रकाश गोस्वामी, राजेश कुमार पाण्डेय, को हरिश्चन्द्र अग्रवाल, मो. इब्राहिम, हीरालाल गुप्ता स्मृति सम्मान से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
‘पूर्वान्चल की पत्रकारिता में पं. दिनेश चन्द्र पाण्डेय का योगदान’ विषयक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने कहा कि वे पत्रकारिता की चलती फिरती पाठशाला थे। उनके सानिध्य में अनेक लोगों ने पत्रकारिता सीख कर समाचार पत्र निकाले। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, दयाराम चौधरी ने पं. दिनेश चन्द्र पाण्डेय के योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि वे बातों को दिल में नहीं रखते थे, मुंह पर कह देते थे। आज वे इस दुनियां में नहीं है किन्तु उनके विचार और संस्कार सदैव मार्ग दर्शन करते रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पं. दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने निष्ठावान, समर्पित पत्रकारिता की नींव रखी। नयी पीढी उसे विस्तार दे रही है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि पं. दिनेश चन्द्र पाण्डेय का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान सदैव याद किया जायेगा।
गोष्ठी को प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जयन्त कुमार मिश्र, जगदीश प्रसाद शुक्ल, कृष्णदेव मिश्र, सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी, सरदार जगवीर सिंह, डॉ. दशरथ प्रसाद यादव, डा. सत्यव्रत, रामकृष्ण लाल जगमग, तारिक मंजूर,, गोपेश्वर त्रिपाठी, कौशल कुमार पाण्डेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, मजहर आजाद, योगेश शुक्ल, डा. वी.के. वर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुये पं. दिनेश चन्द्र पाण्डेय की स्मृतियों को साझा किया और कहा कि वे ऐसे समय के पत्रकार थे जब बस्ती मण्डल में पत्रकारों की संख्या 5 से 7 लोगों की थी। उन्होने पत्रकारों की एक मजबूत पीढी तैयार करने का कार्य किया। भारतीय बस्ती के प्रति वे आजीवन समर्पित रहे। डा. अश्विनी गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, संजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि ने स्मृतियों को साझा किया। आभार ज्ञापन सम्पादक दिनेश सिंह ने किया। आरम्भ में शिक्षक सूर्य प्रकाश शुक्ल द्वारा वैदिक मंत्रों का पाठ कर मां सरस्वती की वंदना की गई।
संचालन करते हुये भारतीय बस्ती के सम्पादक प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि अति शीघ्र पं. दिनेश सांकृत्यायन पर केन्द्रित पुस्तक प्रकाशन के साथ ही उनकी स्मृति में प्रति वर्ष पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, राहुल सांकृत्यायन, वागार्थ सांकृत्यायन, आदर्श सांकृत्यायन, सात्विक गोयल, हरिओम, रवीश मिश्र, अनुराग श्रीवास्तव, राकेश चन्द्र बिन्नू, अनूप मिश्र, विजय पाण्डेय, चन्द्रबली मिश्र, रामबाबू श्रीवास्तव, राजाराम यादव, दीन दयाल तिवारी, राहुल त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, विजय प्रकाश चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, राधेश्याम मिश्र, रितिक, विवेक त्रिपाठी, मुन्ना मिश्र, कन्हैया सिंह, राजेश उपाध्याय, राम अधार पाल, दिलीप चन्द्र पाण्डेय, बलराम चौबे, कपीश मिश्र, शम्भूनाथ गुप्ता, अरूणेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, गणेश सोनी, रविन्द्र गौतम, राकेश तिवारी, मनोज यादव, हरिओम प्रकाश ‘लल्ला’, आशीष शुक्ल सैनिक, प्रिन्स शुक्ल, मो. सामईन फारूकी, वकील अहमद सिद्दीकी, अरूण कुमार, प्रद्युम्न शुक्ल, सूर्य कुमार शुक्ल, वीेरेन्द्र पाण्डेय, शिवशंकर पप्पू, उदयभान, सन्तोष पाल, अनिल सिंह, शिवराज सिंह, राम चरन चौधरी, संदीप गोयल, प्रवीन श्रीवास्तव, सन्तोष तिवारी, सुरेश सिंह गौतम, डा. नवीन सिंह, गरूणध्वज, अमरमणि पाण्डेय, अर्जुन उपाध्याय, अमरेश पाण्डेय, अभय सिंह यादव, अश्विनी तिवारी, राम विनय पाण्डेय, बैजनाथ मिश्र, चन्द्रभूषण श्रीवास्तव, मनोज सिंह, विवेक मिश्र, जितेन्द्र यादव ‘जीत’ संजय कुमार, अनूप खरे, ओम प्रकाश कसौधन, वशिष्ठ पाण्डेय, सन्तोष श्रीवास्तव, बटुकनाथ शुक्ल, श्याम प्रकाश शर्मा, सिद्धेश सिन्हा, राजेश चित्रगुप्त, रमेश मिश्र, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, अनुरोध श्रीवास्तव, बाबूराम सिंह एडवोकेट, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, लवकुश सिंह, सुरेन्द्र सिंह छोटे, पं. सरोज मिश्र, जिशान हैदर रिजवी, अनिल श्रीवास्तव, अरूणेन्द्र पटेल, शंहशाह आलम, राहुल श्रीवास्तव, फिरोज इराकी, हरिस्वरूप दूबे के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ और विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।
Sunday, July 20, 2025

भारतीय बस्ती के 47 वें स्थापना दिवस पर विभूतियां सम्मानित
Tags
# बस्ती (यूपी)
Share This

About VOICE OF BASTI
बस्ती (यूपी)
Tags
बस्ती (यूपी)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment