गोरखपुर। अनुसूचित मोर्चा महानगर गोरखपुर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सम्मानित जनता ने तरंग पुल स्थित स्वागत प्वाइंट पर भारत गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का तिरंगा झंडा लहराते व भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया।
स्वागत के क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार क्षेत्रीय महामंत्री दीपक कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र महंथा, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश सोनकर, दुर्गेश कोरी, अखिलेश, आर्या, राजेश पासवान, इंजीनियर बृजमोहन मनीराम, अजय गौतम, अमित कुमार, शक्ति प्रसाद, महेंद्र गौतम, सुभम गौड़ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment