<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 8, 2025

पुलिस की सक्रियता से बची नदी में गिरे युवक की जान


बस्ती। अम्बेडकर नगर के ग्राम अलनपुर के निवासी इरेहान पुत्र सुल्तान मलिक समय 12ः05 बजे पर रेहान मालिक जो अपने घर से घूमने फिरने टांडा पुल पर आये थे, टांडा पुल पर बैठे थे कि तबियत ख़राब होने के कारण अचानक सरयू नदी में गिर गये। उक्त सूचना पर मौक़े पर चौकी प्रभारी माझा खुर्द मय चौकी के कर्मचारियों के साथ पुल पर पहुंचकर स्थानीय गोता खोर व स्थानीय जनता की मदद से मौक़े पर मौजूद हाइड्रा के सहयोग से रेहान को सुरक्षित सरयू नदी से बाहर निकाल लिया गया। रेहान के परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Pages