<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 2, 2025

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए चिकित्सक हुए सम्मानित


बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल नए वर्ष के 1 जुलाई 2025 को डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईशा कपूर राजेंद्र हॉस्पिटल बस्ती, बाल रोग विशेषज्ञ लाइफलाइन हॉस्पिटल डॉक्टर तारिक हसन खान, ओपेक चिकित्सालय केली के ऑर्थो विभाग के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ विजय शंकर, डॉ पी यश पटेल, डॉ राकेश मणि त्रिपाठी मोमेंटो तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। 


इसी क्रम में दस्तक संचारी अभियान का शुभारंभ पंडित अटल बिहारी प्रेक्षागृह से जन समुदाय को जागरूक करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष बस्ती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके चौधरी, डा यश वीर सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, रोटरी बस्ती सेंट्रल के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह की उपस्थिति में प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। आम जनमानस को मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू तथा बरसात में होने वाले बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में क्लब के सचिव कलीमुल्लाह खान, रामनारायण क्लब के चार्टर सचिव रोटेरियन लक्ष्मीकांत पाण्डेय उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages