<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 2, 2025

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का मिला शव


देवरिया। जिले में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव गोरखपुर-भटनी रेल खंड पर पड़री मल्ल रेलवे फाटक के पास बरामद हुआ। उसने संदेह जताया कि संभवत: उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
बरियारपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है और उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जाती है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages