<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 23, 2025

राजस्व निरीक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे मुद्दे


बस्ती। सोमवार को उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन बस्ती सदर तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनसुनी कर रही है और पुरानी पेंशन बहाल करने की दिशा में सरकार चुप है, ऐसे में अधिकारों के लिये एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। अधिवेशन के दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी प्रदेश संगठन मंत्री पूर्वी जोन राम बहादुर पाण्डेय और बस्ती मण्डल अध्यक्ष लाल कृष्ण श्रीवास्तव, मण्डलीय मंत्री देवी पाटन मण्डल करूणेश कुमार की देख रेख पदाधिकारियांें का चुनाव सम्पन्न हुआ। अजय कुमार सिंह अध्यक्ष, सूर्यभान वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष चन्द्र यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र मोहन त्रिपाठी मंत्री, उमापति उपाध्याय उप मंत्री, दिनेश कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष, नन्दलाल संगठन मंत्री और त्रिलोचन कुमार पाण्डेय सम्प्रेक्षक घोषित किये गये।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने जमीनी समस्याओं को रखा। मुख्य रूप से राम सुमेर, सुभाष चौबे, सन्तोष शुक्ल, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, उदय सिंह यादव, ईश्वरचन्द्र श्रीवास्तव, गोमती प्रसाद पाण्डेय, राम अभिलाष यादव, राम कुमार प्रियदर्शी, ललित मिश्र, कुलदीप श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, अरविन्द यादव, उमेश चन्द्र पाण्डेय, सुरेश चन्द्र, माहे आलम, विनय तिवारी, अरविन्द उपाध्याय, दिलीप सिंह,  मनोज शुक्ल, आशीष कुमार, मनोज उपाध्याय, शिवनरायन, राम कुमार लाल, उमेश चन्द्र वर्मा के साथ ही अनेक लेखपाल, कानूनगो, राजस्व निरीक्षक, संग्रह अमीन आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages