<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 22, 2025

प्रदेश में धार्मिक धरोहरों का हो रहा पुनर्जागरण - जयवीर


लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनपदों में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसके तहत करीब 06 करोड़ 46 लाख रुपए की धनराशि से बदायूं, बरेली, बिजनौर और शाहजहांपुर जनपद के कई प्रमुख स्थलों के पर्यटन विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इससे न केवल सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण होगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजनाओं के माध्यम से बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर और बिजनौर में अल्पज्ञात एवं धार्मिक महत्व के स्थलों का विकास कार्य संपन्न किया जाएगा। इनमें प्राचीन मंदिर, जैन मंदिर, किले आदि के विकास कार्य होंगे, जिनसे प्रदेश के पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। साथ ही, इन प्रयासों से प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में भी सहायता प्राप्त होगी।
बदायूं जनपद के उसावा रोड स्थित बोधिसत्व अम्बेडकर बुद्ध विहार में पर्यटन विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस योजना का उद्देश्य इस प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत करना और सुविधाओं में विस्तार करना है। इन कार्यों के लिए 56.86 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे विहार परिसर में पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
बरेली जनपद के आंवला विधानसभा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक श्री अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ अतिशय तीर्थ क्षेत्र दिगंबर जैन मंदिर एवं रामनगर किले के पर्यटन विकास कार्य को गति दी जा रही है। इस परियोजना के लिए कुल 01.39 करोड़ रुपए स्वीकृत की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages