<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 29, 2025

भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने हेतु एक पेड़ माँ के नाम अभियान चलाकर आज जिले में जगह जगह वृक्षारोपण किया। इसी क्रम में हर्रैया विकास खण्ड में भी भाजपाइयों ने वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया। इस दौरान वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से चल रहा ये अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व को दर्शाता है। हम सभी को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। अब तक इस अभियान के तहत पूरे देश में 52 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए गए हैं। 
उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की थी।
इस अभियान की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से इस पहल के माध्यम से रहने योग्य एक बेहतर पृथ्वी के निर्माण और सतत विकास में योगदान देने का अनुरोध किया था।“एक पेड़ मां के नाम” अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वृहद वृक्षारोपण अभियान है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में वृक्षों की संख्या बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण करना और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री शक्तीदीप पाठक कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी,विमलेंद्र सिंह , शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार ओझा, दिनेश कुमार तिवारी, नरेन्द्र मिश्रा,राजीव पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages