बस्ती। विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनन्द जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार की संस्तुति पर बस्ती जनपद के पदाधिकारियो की घोषणा किया है।
यह जानकारी देते हुये एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष स्वामी ने बताया कि सुनील सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम कुमार साहू, बहरैची मोदनवाल, उपाध्यक्ष, रियाज अहमद जिला महासचिव, रजत गुप्ता, जमीर मोहम्मद, राजू चौहान, एजाज अहमद सचिव, अशोक कुमार गुप्ता जिला प्रचार सचिव, सत्युगीनाथ शुक्ल विधानसभाध्यक्ष हर्रैया, सहाबुद्दीन उर्फ गुड्डू ब्लाक अध्यक्ष साऊंघाट के साथ ही अजय गुप्ता, मोहम्मद आरिफ और विक्की मोदनवाल को सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।
विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष स्वामी ने बताया कि व्यापारी हितों को लेकर निरन्तर संघर्ष जारी है। अति शीघ्र जनपदीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment