<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 13, 2025

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से की मुलाकात


अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून, 2025) को हुए विमान हादसे में 297 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इस विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 ने गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया। ये विमान मेघानीनगर इलाके में एक होस्टल की इमारत पर गिर गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, इनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे।
- जिंदा बच गया एक यात्री
इस विमान में सवार 242 लोगों में एक यात्री की जान बच गई। जिसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा सकता। क्योंकि हादसे इतना भयानक था कि चारों तरफ विमान का मलबा बिखरा हुआ था और आग की तेज लपटें और चारों तरफ धुआं नजर आ रहा था लेकिन इसमें एक यात्री की जान बच गई। ये यात्री 11A सीट पर बैठा था। हादसे का बाद यात्री को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है लेकिन लेकिन स्थिर बनी हुई है।
- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन
इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। 68 वर्षीय विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वह एयर इंडिया की फ्लाइट की बिजनेस क्लास में 2D सीट पर बैठे थे। जैसे ही विमान हादसे में उनकी मौत की पुष्टि हुई राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विमानन महानिदेशालय (DGCA) और एयर इंडिया की तकनीकी टीम मौके पर जांच कर रही हैं।
- सुबह 8ः30 बजे अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे अहमदाबाद पहुंचे। उनका ये दौरा करीब दो घंटे का होगा। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे क्रैश साइट का दौरा करेंगे। जहां वह हालात का जायजा लेने के बाद राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह सिविल अस्पताल जाएंगे और घायल यात्रियों से मुलाकात करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages