<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 21, 2025

राजेन्द्रा हास्पिटल के परिसर में योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशा मुक्ति केन्द्र डी.डी.ए.सी. राजेन्द्रा हास्पिटल के परिसर में शनिवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों के साथ ही प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिल्पा यादव ने योग मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। लोगों को इसे नियमित जीवन में उतारना चाहिये।


संस्था त्रिवेणी मानव उद्यमिता विकास संस्थान के अध्यक्ष भारत भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, यह आत्मा का संगीत है।
योग करने वालों में डा. राकेशमणि त्रिपाठी, योग शिक्षक उमेश श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, काउन्सलर शुभम यादव, अमित राय,  कोआर्डिनेटर प्रतिभा द्विवेदी, शिवानी यादव, मुस्ताक खान, अनिल यादव, विनोद पटेल, सन्तोष, प्रिया आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages