<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 6, 2025

सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों ने सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव को सौंपा ज्ञापन


बस्ती। सिंचाई विभाग के 17 संवर्गाे को मृत घोषित किये जाने के निर्णय को लेकर कर्मचारी संगठनों में रोष बढता जा रहा है। शुक्रवार को सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अध्यक्ष और सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव को सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा गया। विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने ज्ञापन लेते हुये कहा कि यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी कर्मचारी संगठनों केे साथ है। इससे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने के साथ ही मामले को विधानसभा में उठाया जायेगा।
ज्ञापन देने के बाद  अध्यक्ष और सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार सिंह ने विधायक महेन्द्रनाथ यादव को बताया कि सरकार ने सिंचाई विभाग के 17 संवर्गाे को मृत घोषित किये जाने का निर्णय लिया है। इससे रोष है, यदि इसे सरकार ने वापस न लिया  तो 20 जून को प्रमुख अभियन्ता कार्यालय लखनऊ के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है।
विधायक महेन्द्रनाथ यादव को  ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राम स्वारथ चौधरी, गौरीशंकर, राजेश कुमार, परशुराम त्रिपाठी, विनोद कुमार, आशुतोष तिवारी, राम सबेरे आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages