<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 8, 2025

प्रभाकर पाल अध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव मंत्री बने


बस्ती । रविवार को उ.प्र. राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी परिषद के बस्ती शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन मुण्डेरवा कांटे के निकट स्थित भण्डार कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही अनेक मुद्दोें पर विचार के साथ दूसरे सत्र में  पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासघ जिलाध्यक्ष मनसाराम की देख रेख में हुये चुनाव में सर्व सम्मति से प्रभाकर पाल अध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव मंत्री, जयराम उपाध्यक्ष, अशोक पाण्डेय कोषाध्यक्ष, रूपेश मिश्रा संगठन मंत्री घोषित किये गये। इसके साथ ही उपेन्द्र शाह, श्यामलाल, लक्ष्मी देवी, राहुल कुमार और वशिष्ठ मुनि को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

द्विवार्षिक अधिवेशन में अनेक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages