<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 17, 2025

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी स्व0 देवेश को श्रद्धांजलि


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आज गोरखपुर में स्मृतिशेष दिवंगत भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महाराज जी ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।

दिवंगत भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान आवास पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह,पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पार्षद अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा,ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, रमेश प्रताप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, पुष्प दंत जैन, चिरंजीवी चौरसिया, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, दयानंद शर्मा, दयाकृष्ण गुप्ता, अनुभव वाजपेई, विनय सिंह,रणविजय सिंह मुन्ना, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages