<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 12, 2025

जागृत रहकर, स्वस्थ शरीर के साथ बहादुरी के साथ जीने से ही होगा भाग्योदय - आचार्य बलूनी


रुधौली (बस्ती)। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल  में चल रहे छ: दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य सुशील बलूनी जी ने वास्तु शास्त्र के पंच महा भूत विषय पर विस्तार से चर्चा की। आचार्य जी ने - पंच महाभूत विषय पर बल देते हुए बताया कि मनुष्य का शरीर भी  पांच तत्वों से मिलकर बना है, यदि पाँच तत्वों की जानकारी ठीक से होगी तो त्रि-दोषों को समझना आसान होगा, इससे शरीर व मन को स्वस्थ रखने का ज्ञान होगा।

संत से योद्धा में पेरित हुए पूज्य गुरु गोविंद सिंह जी, वीर सिवाज़ी, माता लक्ष्मी बाई, कबीर दास जी व मलूक दास के जीवन पर विशेष प्रकाश डालते हुए आचार्य बलूनी जी ने मन के उत्साह पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जागृत रहकर, स्वस्थ शरीर के साथ बहादुरी के साथ जीने से ही भाग्योदय होगा। ये गुण होने पर ही प्रभु कृपा बनती है, ऐसा उपदेश व्यास पीठ से आचार्य जी ने कहा।  

इस अवसर पर रणबीर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्र-छात्राओं ने सरस्वती बंदना, कबीर दास जी एवं रहीम दास जी के दोहे प्रस्तुत किया।

क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र चौधरी ने भी कथा में भाग लिया। रुधौली के थाना अध्यक्ष विजय दुबे भी उपस्थित थे उन्हें भी भगवान गणेश का चित्र देकर व्यास पीठ ने उन्हें सम्मानित किया।

श्रोताओं में मुख्य रूप इकाई प्रमुख विवेक कुमार तिवारी,  डिस्टलरी यूनिट के हेड मिहिर कुमार नायर, जोनल हेड एचआर नरेंद्र कुमार शुक्ला, हरीश सिंह , के पी सिंह, राजीव शर्मा गगन पांडे शाहिद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस कथा में क्षेत्र क्षेत्रीय किसान एवं उनके परिवार जन भी ले रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages