<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 26, 2025

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बम रखे होने की झूठी सूचना मिली, सुरक्षा कड़ी की गई


शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बम रखे जाने का दावा करने संबंधी एक ई-मेल मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
अधिकारियों ने बताया कि बम की होने की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक और श्वान दस्ते राज्य सचिवालय पहुंचे और परिसर की गहन तलाशी ली। उन्होंने बताया कि हालांकि यह धमकी झूठी निकली लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर सचिवालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह दूसरी बार है जब सचिवालय में बम होने की सूचना ईमेल के जरिये दी गई। अप्रैल में भी सचिवालय में बम होने की अफवाह फैली थी।

No comments:

Post a Comment

Pages