<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 10, 2025

भगवान गौतम बुद्ध ने मानव से मानव को जोड़ने का कार्य किया - डॉक्टर राजेश सिंह


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2 ) पक्कीबाग में बुद्ध पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह ने कहा कि तथागत भगवान गौतम बुद्ध ने मानव से मानव को जोड़ने का कार्य किया। मानव धर्म सबसे बड़ा धर्म है जिसको भगवान बुद्ध ने अपनाया और जन-जन तक पहुंचा। हमें शांति के लिए बुद्ध चाहिए। संपूर्ण विश्व में सत्य, अहिंसा, मानवता, मित्रता, करुणा तथा भाईचारा का संदेश देने वाले तथागत भगवान गौतम बुद्ध के श्री चरणों में नमन करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि बुद्ध महामानव थे। उन्होंने देश ही नहीं संपूर्ण विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाया बुद्ध एक व्यक्ति नहीं विचार है। महात्मा बुद्ध ने कहा दुख है, दुख का कारण है एवं उसका निवारण है। उन्होंने मध्यम मार्ग पर विशेष बल दिया।आज बुद्ध के विचारों को मानने वाले भारत सहित नेपाल, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, जापान, कोरिया, वियतनाम कंबोडिया सहित लगभग 50 देश हैं। गौतम बुद्ध ने बुद्ध धर्म की स्थापना की बुद्ध धर्म आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। जो पूर्ण रूप से विज्ञान पर आधारित है। भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी, ज्ञान की प्राप्ति बोधगया, प्रथम उपदेश सारनाथ ,जीवन का ज्यादा समय श्रावस्ती में एवं कुशीनगर में निर्माण प्राप्त हुआ। बुद्ध जी ने व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ने का कार्य किया।आज हम लोग इस बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और उसको अपने हृदय में उतरे। बुद्ध पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages