<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 31, 2025

प्रधान सहायक अशोक मिश्र को गाजे-बाजे के साथ दिया भावभीनी विदाई


बस्ती। उत्तर प्रदेश कलेक्टेªट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और कलेक्टेªट कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक मिश्र शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये। गाजे- बाजे के साथ उन्हें कर्मचारियों ने विदाई देेते हुये उनके सुखमय जीवन की कामना किया। विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल के संयोजन में विकास भवन सभागार में अशोक मिश्र को अंग वस्त्र, धार्मिक पुस्तक आदि भेंटकर उनके योगदान पर चर्चा की गई।
विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि कलेक्टेªट कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक मिश्र ने अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करने के साथ ही कर्मचारी संगठन और आन्दोलनोें में बढ चढकर हिस्सा लिया। सादगी और सहजता उनकी पहचान है। उनका कार्यकाल शानदार रहा। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
कलेक्टेªट कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक मिश्र के भावभीनी विदाई समारोह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कलेक्टेªट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ मंत्री आशीष कुमार, तौलू प्रसाद, अशोक सिंह, अजय आर्य, रामस्वारथ चौधरी, मुकेश सोनकर, चन्द्रिका प्रसाद सिंह, मनोज शुक्ल, राजा शेर सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, विश्वदेव दूबे, ई. अभिषेक सिंह, राजेश कुमार, उमेश वर्मा, राम प्रकाश सिंह, उदय प्रताप पाल, राहुल शुक्ल, दीपक उपाध्यायय, पंकज कुमार, दीपक शुक्ल, आशीष पाण्डेय, संजीव कुमार, सुमित कुमार, शिव मंगल पाण्डेय, अमित चक्रवर्ती, गोवर्धन उपाध्याय के साथ ही अनेक कर्मचारी संगठनोें के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages