बस्ती। परिवार परामर्श केंद्र सर्किल कलवारी द्वारा पति-पत्नी के 02 जोड़ों के बीच आपसी मनमुटाव को दूर कर एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया।
प्रभारी पिंक बूथ परामर्श-केंद्र सर्किल कलवारी उप निरिक्षक संजू यादव के कुशल नेतृत्व में महिला आरक्षी ऋचा सिंह व महिला आरक्षी खुशबू सिंह द्वारा टूटने की कगार पर खड़े आसमा खातून पत्नी आजाद ग्राम टेमा थाना नगर जनपद बस्ती और ममता पत्नी संदीप ग्राम मटेरा थाना नगर जनपद बस्ती जिनके मध्य विगत 01 वर्षों से रिश्ते खराब चल रहे थे एवं टूटने की कगार पर थे। महिला उप निरिक्षक संजू यादव पिंक बूथ बूथ, परामर्श-केंद्र, सर्किल-कलवारी, जनपद-बस्ती द्वारा अथक प्रयास से राजी-खुशी रहने को सुलह-समझौते पर तैयार किया गया। जिसके क्रम में जोड़े को राजी-खुशी विदा किया गया तथा आम जन-मानस में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक सोच में वृद्धि के लिए जोड़े के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
No comments:
Post a Comment