अयोध्या। बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री यूपी बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर भाईचारा जोड़ो अभियान तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में आज अयोध्या जिला संयोजक विजय वर्मा एवं वरिष्ट बसपा नेता रोहित गौतम के साथ रुदौली विधानसभा में अभियान चलाया गया।
विधानसभा संयोजक विकास पाल एवं हीरालाल गौतम के नेतृत्व में अंतर्गत ओबीसी समाज के पाल समाज के लोगों के बीच जाकर बहुजन समाज पार्टी एवं बहन जी के द्वारा सामाजिक परिवर्तन हेतु किए गए सभी कार्यों को विस्तृत रूप से बताया गया। बसपा नेता रोहित गौतम ने कहा कि 2027 में बसपा की सरकार बनेगी। बीजेपी सपा से जनता का मोह भंग हो गया है। बीजेपी जुमला पार्टी है। जाती धर्म के नाम पर जनता को चलती हैं। बसपा अबकी बार इतिहास रचेगी। जबकि विकास पाल ने कहा कि बसपा से अच्छी कोई पार्टी नहीं है। सभी वर्गों का सम्मान इसमें है। इस मौके पर काफी लोग उपस्थित रहे और सभी ने बीएसपी पार्टी में अपनी आस्था प्रकट किया। सभी ने संकल्प लिया कि 2027 में बसपा को मजबूत बनाकर मायावती जी को सीएम बनाएंगे।
No comments:
Post a Comment