<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 11, 2025

बसपा भाईचारा कमेटी की हुई मीटिंग, मिशन 2027 में बीएसपी जुटी - रोहित गौतम

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर बसपा भाईचारा कमेटी का समीक्षा बैठक हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, राष्ट्रीय महासचिव मेवा लाल गौतम, वी मित्तल साहब, बसपा जिला संयोजक भाईचारा कमेटी, जिला अयोध्या रोहित गौतम आदि शामिल रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में बसपा भाईचारा का गठन किया जा चुका है। इसके माध्यम से पार्टी और मजबूत हुई है। कहां कि 2027 में बसपा बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। बसपा प्रमुख मायावती जी को जनता मुख्यमंत्री बनाएगी। अयोध्या भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक बसपा नेता रोहित गौतम ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के कई जनपदों से भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष  उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी को संगठन मजबूती हेतु आवश्यक टिप्स दिए गए। राष्ट्रीय सचिव मेवालाल गौतम ने कहा कि बसपा इस बार नया इतिहास रचेगी। बसपा से सभी को जोड़ा जाएगा। बसपा मजबूती के साथ 2027 का चुनाव लड़ेगी। बसपा नेता अयोध्या जिला संयोजक भाईचारा रोहित गौतम ने कहा कि बसपा के शासन में ही सभी को समय से न्याय मिलता था। गरीब, दलित, ओबीसी जनता खुश थी। भाजपा सरकार में केवल जुमला मिलता है। शिक्षा स्वास्थ्य कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। इस बार जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेंगी। जनता आशा भरी निगाहों से बसपा की ओर देख रही है। बसपा भाईचारा कमेटी के द्वारा पार्टी को और मजबूती प्रदान हो रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष व संयोजक आदि उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages