<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 18, 2025

सपाईयों ने स्व0 अशोक को दी श्रद्धांजलि


गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर 322 शहर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व.अशोक चौधरी जी के स्मृति शेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन महानगर के महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता महानगर के अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर नम आंखों से पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि हम लोगों ने सच्चे समाजवादी नेता को खो दिया है लेकिन वह हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे स्वर्गीय अशोक चौधरी जी ने पार्टी के लिए दिन-रात एक कर काम किया और पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। यह समाजवादी पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है हम उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने चरणों में स्थान दें। सव.अशोक चौधरी जी 15 साल लगातार शहर विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं और शहर विधानसभा को दिन पर दिन उन्होंने मजबूत करने का काम किया है। जिस समय उनकी मृत्यु हुई उसके कुछ घंटे पहले वह बूथो पर काम कर रहे थे। हम लोगों को भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और उनकी आखिरी इच्छा यह थी की 322 शहर विधानसभा जीता जा सके और उस दिशा में हम लोगों ने संकल्प लिया है कि 2027 मे  322 शहर विधानसभा जीत कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से... जफर अमीन डक्कू, विजय बहादुर यादव, अवधेश यादव, रौनक श्रीवास्तव डॉक्टर मोहसिन खान रजनीश यादव मनोज यादव जियाउल इस्लाम सिंहासन सिंह यादव जावेद खान सच्चिदानंद यादव अंशुमान सिंह राजाराम चौहान चंद्रभान प्रजापति जनार्दन चौधरी मैंना भाई राहुल गुप्ता अरविंद शुक्ला अभिमन्यु मौर्य शिवाजी शुक्ला विंध्यवासिनी जायसवाल अमर अग्रहरि गणेश पासवान इमरान खान शाहिद अंसारी उजैर अहमद रामाशीष यादव अनिल यादव डॉक्टर आफताब निजामी संतोष यादव विशाल सिंह रवि जयसवाल धनंजय सिंह अखिलेश यादव भृगु निषाद रामकृपाल यादव सुशील भारती कंचन श्रीवास्तव तारिक हसन कपिल मुनि यादव मोहन यादव बी. डी  अंसारी सैफुल रहमान प्रिंस उर्मिला शुभम यादव शुभम श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages