<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 11, 2025

डीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण


बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड साऊंघाट के ग्राम मझौवा जगत में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला पंजिका का अवलोकन किया। गौशाला में कुल 80 पशु पाये गये। गौशाला के चारों ओर पिलर बनाकर तार से बाउण्ड्री की गयी है। बड़े व छोटे पशुओं के लिए अलग-अलग टिन शेड व चारा खाने की हौदी बनी हुई मिली। पशुओं के हरे चारे के लिए चरी बोयी गयी है। पानी पीने के लिए टंकी बनी है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि परिसर में छायादार वृक्ष नहीं लगाये गये हैं इसके अतिरिक्त पशुओं के आने जाने के लिए मार्ग भी नहीं बनाये गये हैं। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि पशुओं के आने-जाने के लिए खडण्जा मार्ग व छाया के लिए गौशाला परिसर में छायापार वृक्ष यथाशीघ्र लगवाये जायें।
निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages