<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 5, 2025

ग्राम पंचायत कोठिला में आवासीय सर्वे कराने की मांग


बस्ती। कांग्रेस पाण्डेय श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद पाण्डेय ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कोठिला ग्राम पंचायत में आवासीय सर्वे हेतु कर्मचारी नियुक्त करने की मांग किया है। श्री पाण्डेय ने कहा उच्च न्यायालय के आदेश पर कोठिला को नगर पंचायत भानपुर से पृथक कर उसे ग्राम पंचायत का दर्जा दे दिया गया। सरकार के आदेशानुसार 31 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतो में आवासीय सर्वे कार्य पूरा कर लिया जायेगा। मार्च का महीना चल रहा है लेकिन कोठिला ग्राम पंचायत में आवासीय सर्वे के लिये कर्मचारी की नियुक्ति नही हुई। देवानंद पाण्डेय ने मांग किया है कि ग्राम पंचायत में आवासीय सर्वे शुरू कराया जाये जिससे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Pages