<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 5, 2025

शिक्षक /कवि ओम प्रकाश श्रीवास्तव 'ओम' जी के जन्मदिन (०६ फरवरी )पर


जन्मदिन विशेष

**********
गणपति बप्पा है नमन,विनय करो स्वीकार।
जन्मदिवस है ओम का,दो वर का उपहार।।

जन्म दिवस पर दे रहा, प्रियवर शुभ आशीष।
मिले नित्य ही आपको, खुशियों की वागीश।  

जैसा  उत्तम नाम  है, वैसे  सुंदर  काम।
चित्त बसे हैं राम जी, बोलो जय श्रीराम।।

जन्म दिवस पर लीजिए, मेरा भी उपहार।
शब्द पुष्प आशीष के, आप करो स्वीकार।।

जन्म दिवस पर आपको, देवा दें उपहार।
धन वैभव सम्मान से,  भरा रहे भण्डार।।

जन्म दिवस यह कुछ बने, अनुज ओम का खास।
खुशियों  की  बरसात  हो,   पूरी  हो  अरदास।।

जन्म दिवस मनता रहे, सदा रहें खुशहाल।
श्रेष्ठ कर्म करते रहो,   ऊँचा हो तव भाल।।

बरसे ईश्वर की कृपा, हर क्षण ही दिन रात।
है  सुधीर की कामना,  पाओ नव सौगात।। 

राम कृपा मिलती रहे, शोभित हो सब साज।
इच्छा यही सुधीर की, भाल सजे कवि ताज।। 

सुधीर श्रीवास्तव                         
गोण्डा उत्तर प्रदेश

No comments:

Post a Comment

Pages