<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 6, 2024

बस्ती के वरिष्ठ पत्रकार बृहस्पति लाडली मीडिया अवार्ड से हुए सम्मानित


महादेवा (बस्ती)। वरिष्ठ पत्रकार बृहस्पति कुमार पांडेय को मुंबई में बुधवार को जानी-मानी सिने अभिनेत्री रेणुका शहाणे के हाथों से देश के प्रतिष्ठित लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है बृहस्पति कुमार पांडेय कृषि पत्रकार अनेक पत्रिकाओं के रचनात्मक पत्रकार हैं। बृहस्पति कुमार पांडे को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने पर पत्रकारों ने बधाई दी है। वरिष्ठ पत्रकार बीपी लहरी, राजाराम, बेचू लाल अग्रहरि, संजय उपाध्याय, सूरज मिश्रा , डॉ०अजीत मणि त्रिपाठी, सुनील उपाध्याय, सूरज यादव, लवकुश यादव, राजेश शुक्ल, सरवर वारसी, परवेज आलम सहित तमाम पत्रकारों ने बधाई दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages