<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 5, 2024

शिवपुर गोशाला के निरक्षण में डीएम को मिला आल इज वेल

बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने ब्लाक कुदरहॉ के ग्राम शिवपुर गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होने पाया कि परिसर में दो शेड, एक भूंसा शेड एवं पक्की बाउंडरी है। वर्तमान में 64 पशु संरक्षित किये गए हैं। पशुओं का सामान्य स्वास्थ्य ठीक था। पशु चिकित्साधिकारी का नियमित भ्रमण होता है।

      
उन्होने देखा कि दो में से एक शेड प्रयोग में नहीं था, जिससे दूसरे शेड में संख्या अधिक थी। पहला शेड जीर्ण शीर्ण भी था। जिलाधिकारी के पूछने पर अवगत कराया गया कि स्थल का आधा भाग नीचा होने के कारण कुवानो नदी के बढ़ने पर वहाँ जलप्लावन हो जाता है। उसी से मिट्टी धंसाव के कारण ही शेड में क्षति हुई है। बाढ़ सीजन के बाद मिट्टी पटाई कर के शेड की मरम्मत की जाएगी।
      
निरीक्षण के दौरान गोषाला में दो गोसेवक उपस्थित रहें। उन्होने उनसे मानदेय के विषय मे पूछा गया तो पाया कि मई तक का मानदेय प्राप्त हो गया है तथा तीन माह का मानदेय लम्बित है। इस संबंध में उन्होने सचिव को निर्देशित किया कि हाज़िरी परीक्षण कर के यथाशीघ्र शेष मानदेय निर्गत कर दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

Pages