<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 13, 2024

पीएम मोदी ने दुनिया में बढ़ाया तिरंगा का मान व शान : सहजानंद राय

- गोरखपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा 
- भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उदघोष की गूंज, महापुरुषों को नमन

गोरखपुर। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर इकाई की अगुवाई में जिला जेल से असुरन होते हुए माता काली मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उदघोष कर नागरिकों में राष्ट्र भक्ति का जज्बा भरा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले स्वतंत्रता दिवस के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हुआ करती थी। लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, स्वतंत्रता दिवस पर जन जन की भागीदारी हो रही है। राष्ट्रवाद का अलख देश में जग रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में तिरंगा का मान और शान बढ़ाने का कार्य किया है। गोरखपुर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम किया। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला जेल से हुआ।
इससे पहले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा जिला जेल से होते हुए असुरन चौराहा, धर्मशाला ओवरब्रिज से होते हुए गोलघर कालीमंदिर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा परिसर में पहुंची, जहां  माल्यार्पण  व पुष्पांजलि कर  समापन हुआ।
इस अवसर पर  तिरंगा यात्रा अभियान प्रमुख व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय,सह संयोजक मनोज अग्रहरि, राहुल श्रीवास्तव,डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही,  विशाल सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, शशांक द्विवेदी, शिवम् सिन्हा, प्रदीप निषाद, अजीत सिंह, अरुण सिंह, मनीष सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, आनंद अग्रहरि, रमेश चंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages